काफी वक्त से अनिल बलूनी बीमार चल रहे हैं और अब उन्होंने अपना वीडियो साझा कर एक शुभ संकेत दिया है। आप भी देखिए
-
आदिशा
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Anil baluni video massage
: उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। फिलहाल उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि उनकी हालत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें बलूनी रह रहे हैं कि ‘नमस्कार मित्रों बहुत समय से आप लोगों के साथ कुछ बातें साझा करना चाहता था। मैंने पूर्व में आप लोगों के साथ साझा किया था कि मैं अस्वस्थ चल रहा हूं और डेढ़ माह से मेरा उपचार चल रहा है। अब चिकित्सकों की भी राय है कि मेरा उपचार ठीक दिशा में चल रहा है और परिणाम अच्छे आ रहे हैं। इस बीमारी के दौरान आप बहुत सारे दोस्तों के मुझे संदेश मिले हैं। मैं आप लोगों का आभारी हूं कि इस बीमारी से लड़ते हुए आप सभी लोगों ने मेरा मनोबल बढ़ाया। अभी मेरे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम है, जब ये प्रतिरोधक क्षमता ठीक हो जाएगी, तो मैं सभी लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलूंगा। साथियों मैंंने बहुत छोटी से उम्र से संघर्ष किया है। जब मैं छोटी सी उम्र का था तो पिताजी का देहांत हो गया था और इसके बाद संघर्ष करते हुए मैं यहां तक आया हूं। साथियों..जल्द ही इस बीमारी से भी लड़कर मैं आप सभी के बीच में आऊंगा। उत्तराखंड को लेकर जो मेरा विजन है, उसे भी जरूर पूर्ण करूंगा’। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गौचर मेले में ‘अमिताभ बच्चन-2’, DM स्वाति के साथ खेला केबीसी-2..देखिए
राज्यसभा सदस्य बलूनी ने पंचायत चुनाव के दौरान 'अपना वोट अपने गांव' की मुहिम शुरू करने के साथ ही ईगास पर्व गांव में मनाने की अपील की थी। उनका खुद भी अपने पैतृक गांव आने का कार्यक्रम था, मगर अस्वस्थता के कारण वह गांव नहीं पहुंच पाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।