भगत सिंह कोश्यारी की कुर्सी पर संकट, महाराष्ट्र के राज्यपाल का हो सकता है तबादला

तो कुल मिलाकर कहें तो महाराष्ट्र का गणित पल पल राजनीतिक सूत्रों में उलझ रहा है। अब तबादलों का दौर शुरु हो सकता है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Kalraj mishra may take seat of bhagat singh koshiyari
Image: Kalraj mishra may take seat of bhagat singh koshiyari

अल्मोड़ा: महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते में क्या क्या हुआ है, हर कोई इस बात से वाकिफ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद अब एक और बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला हो सकता है। अब सवाल ये है कि आखिर भगत सिंह कोश्यारी की जगह कौन लेगा ? इसका जवाब हैं कलराज मिश्र...जी हां सूत्रों के हवाले से खबर है कि कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते हैं। इस वक्त कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल हैं। इस वक्त केंद्र सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना कि कलराज ही भगत सिंह कोश्यारी की जगह ले सकते हैं। मिश्र ने हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित किए जाने के बाद 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं और साथ में ही वो केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उधर कोश्यारी की बात करें तो उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य के तौर पर सेवाएं दी हैं। खबर है कि कांग्रेस ने राज्यपाल कोश्यारी के संचालन के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'राज्यपाल ने सबसे अधिक पक्षपातपूर्ण तरीका अपनाया। उन्होंने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की।' इसे लेकर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन द्वारा कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया। आपको बता दें कि राज्यपाल कोश्यारी ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद और अजित पवार को डिपिटी सीएम पद की शपथ दिलाई थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की दुआएं रंग लाईं...स्वस्थ हो रहे हैं अनिल बलूनी, शेयर किया ये वीडियो..देखिए