Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: गुस्से में लिए गए फैसलों का अंजाम हमेशा दर्दनाक ही होता है। हल्द्वानी में भी ऐसा ही हुआ। झगड़े के दौरान जब हालात बेकाबू हुए तो गुस्साए पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। बाद में खुद की गर्दन भी काट दी। पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करते हुए युवक की दादी कुंती देवी भी घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दमुआडूंगा शिवपुरी इलाके की है, जहां पति ने पहले अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया, बाद में खुद की गर्दन काट कर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हमले की वजह का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस की जांच चल रही है। मरने वाले युवक का नाम प्रेम सिंह गैड़ा है। पड़ोसियों ने बताया कि प्रेम सिंह की पत्नी कमला अपने मायके में रह रही थी। प्रेम सिंह उसे ससुराल से खींचकर वापस लाया और घर लाने के बाद उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया। बाद में खुद की भी जान ले ली। प्रेम सिंह ठेले पर चाउमीन बेचने का काम करता है। हमले में गंभीर रूप से घायल कमला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।