Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: क्रिकेटर मनीष पांडेय और एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी मुंबई में विवाह बंधन में बंध गए। शादी की रस्में मुंबई में निभाई गईं। जिसमें कुमाऊंनी संस्कृति के साथ ही दक्षिण भारतीय रिवाज भी देखने को मिले। मनीष और आश्रिता की जोड़ी मनोरंजन और क्रिकेट जगत की नई जोड़ी है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मनीष पांडेय उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव रानीखेत में है। उनकी शादी मुंबई में जरूर हुई, लेकिन वो पहाड़ के रीति-रिवाज निभाना नहीं भूले। मनीष के घरवालों ने आश्रिता को कुमाऊंनी पिछौड़ा भेंट किया था। आश्रिता ने इसी पिछौड़े को ओढ़कर मनीष संग सात फेरे लिए। उत्तराखंड के कुमाऊं में महिलाएं हर शुभ मौके पर पिछौड़ा पहनती हैं। दुल्हन के लिए इसे शुभ माना जाता है। शादी के बाद हर शुभ मौके पर सुहागन महिला को यह पहनकर ही पूजा करनी होती है। आश्रिता ने भी ये परंपरा निभाई। मनीष की शादी में सीमित लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था।