एक्ट्रेस मधुरिमा तुली बिग बॉस के घर की मेहमान बन चुकी हैं, दर्शक उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं...
-
कोमल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Madhurima tuli’s entry in big boss
देहरादून: देहरादून की रहने वाली एक्ट्रेस मधुरिमा तुली बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुकी हैं। कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाले शो मे जिन तीन कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, उनमें मधुरिमा भी एक हैं। मधुरिमा फिल्म और छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्म ‘बेबी’ में वो अभिनेता अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आईं थीं। हाल ही में वो डांस शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब मधुरिमा बिग बॉस का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस मधुरिमा तुली मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका परिवार देहरादून में रहता है। मधुरिमा की स्कूलिंग देहरादून में हुई है। बिग बॉस में उन्होंने दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। वो शो की मजबूत कंटेस्टेंस् में से एक मानी जा रही हैं। बिग बॉस के नए सीजन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, इसीलिए शो की समय सीमा 5 हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के मनीष पांडे की दुल्हन बनीं एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी, कुलदेवता का आशीर्वाद लेने गांव आएंगे
टीवी इंडस्ट्री के लिए मधुरिमा नई नहीं हैं। कुछ दिन पहले वो डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिए’ में नजर आईं थीं, जिसमें उनके साथ एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता विशाल आदित्य सिंह थे। विशाल और मधुरिमा के बीच काफी नोंक-झोंक भी हुई थी। दोनों टीवी शो ‘चंद्रकांता’ में भी काम कर चुके हैं। विशाल भी बिग बॉस का हिस्सा हैं, और अब शो में मधुरिमा की भी एंट्री हो गई है। मधुरिमा परिचय, रंग बदलती ओढ़नी, कुमकुम भाग्य, कयामत की रात और चंद्रकांता जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘बेबी’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई। मधुरिमा ने अभिनय का प्रशिक्षण नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से लिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वो कई बड़ी ऐड कंपनियों के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।