Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ये साल नई उपलब्धियों वाला साबित हुआ। हरिद्वार के रहने वाले होनहार क्रिकेटर शाश्वत रावत का सेलेक्शन इंडियन अंडर-19 टीम में हो गया। साल 2012 के अंडर 19 विश्वकप के हीरो रहे युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद उत्तराखंड की टीम से खेलने लगे, पहले वो दिल्ली के लिए खेलते थे। उत्तराखंड के धांसू बल्लेबाज अवनीश सुधा को आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का बुलावा आया और अब उत्तराखंड का एक और क्रिकेटर आईपीएल में चौके-छक्के लगाते दिखेगा। इस युवा क्रिकेटर का नाम है सौरभ रावत। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स यानि केकेआर की टीम से बुलावा आया है। सबकुछ ठीक रहा तो सौरभ जल्द ही आईपीएल में हिस्सा लेते नजर आ सकते हैं। सौरभ रावत कोटाबाग ब्लॉक के भटलानी आंवलाकोट गांव के रहने वाले हैं, जो कि नैनीताल जिले में है। इस बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।