Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने बुधवार को ' न्यू आल इन वन प्लांस का एलान किया। नए प्लान छह दिसंबर से प्रभावी होंगे। कंपनी ने आज नए प्लान का ऐलान करते हुए इन्हें विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर रखा है। विश्लेषकों का अनुमान था कि अन्य कंपनियों की तुलना में जियो के नये प्लांस 15 से 20 प्रतिशत तक सस्ते होंगे जबकि कंपनी के नए प्लान इसकी तुलना में 15 से 25 प्रतिशत तक सस्ते आए हैं। जियो के नए प्लान 199 रुपए से लेकर 2199 रुपए तक के हैं। इनकी वैधता 28 दिन से एक वर्ष तक की है।
जियो का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए का है। यह प्लान 28 दिन का है। इसमें ग्राहक को जियो से जियो असीमित और दूसरे नेटवर्क के लिए एक हजार एफयूपी मिनट और रोजाना डेढ़ जीबी डेटा मिलेगा।
दूसरा प्लान 249 रुपए का है। इसकी वैधता भी 28 दिन की है। इसमें दो जी बी डेटा रोजाना और जियो से जियो असीमित काल के साथ एक हजार एफयूपी मिनट मिलेगा। इसी श्रेणी में तीसरा प्लान 349 रुपए का है जिसमें हर रोज 3 जीबी डेटा और जियो से जियो असीमित काल के साथ एक हजार एफयूपी मिनट मिलेगा। जियो से दूसरे नेटवर्क पर कितने मिनट तक फ्री कॉलिंग की जा सकती है इसे एफयूपी मिनट से देखा जाता है।
छप्पन दिन की वैधता वाला सबसे कम राशि का प्लान 399 रुपए का है जिसमें जियो से जियो असीमित काल और दो हजार एफयूपी के साथ ही रोजाना डेढ़ जीबी डेटा ग्राहक को मिलेगा। दूसरा प्लान 444 रुपए का है जिसमें जियो से जियो असीमित काल के साथ 2000 एफयूपी मिनट और दो जी बी डेटा रोजाना मिलेगा। तीन माह अर्थात 84 दिन के वर्ग में 555 और 599 रुपए के दो प्लान हैं। पहले प्लान में जियो से जियो असीमित काल डेढ जीबी डेटा और 3000 एफयूपी मिलेगा।
दूसरे प्लान में जियो से जियो असीमित काल की सुविधा के साथ 2 जीबी डेटा रोजाना और तीन हजार एफयूपी मिनट मिलेगा। एक वर्ष के 2199 रुपए के प्लान में जियो से जियो असीमित काल और बारह हजार एफयूपी मिनट के साथ ही डेढ़ जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। अफोरेडेबल में सबसे सस्ता प्लान 129 रुपए का है। इसकी अवधि 28 दिन और असीमित काल के साथ एक हजार एफयूपी मिनट और 2 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। इस वर्ग में 329 रुपए का प्लान 84 दिन का है जिसमें छह जीबी डेटा रोजाना और तीन हजार एफयूपी मिनट की सुविधा होगी। तीसरा प्लान 1299 रुपए का है जिसकी अवधि 365 दिन और 24 जीबी डेटा रोजाना और 12 हजार एफयूपी मिनट की सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें - हाथी के हमले में बाल-बाल बची महिलाओं की जान, सुनाई दहशत के 45 मिनट की दास्तान