हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराया

आपको बता दें कि हैदराबाद में 27 नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला डॉक्टर के साथ चार आरोपियों ने रेप किया था और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया था.
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
हैदराबाद एनकाउंटर: Hyderabad accused police encounter
Image: Hyderabad accused police encounter

देहरादून: शुक्रवार सुबह जब पूरा देश सो कर उठ ही रहा था, तभी खबर आई कि पुलिस के साथ हुए एक एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए हैं। बता दें कि पुलिस-आरोपियों के बीच ये मुठभेड़ उसी जगह हुई जहां पर इन दरिंदों ने दिशा (बदला हुआ नाम) रेप किया था। गुरुवार की देर रात पुलिस और इन आरोपियों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो इनका एनकाउंटर हो गया. रात की पूरी घटना क्या रही, पूरा घटनाक्रम जानिए...हैदराबाद पुलिस को दिशा (बदला हुआ नाम) के आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी मिली थी। पुलिस इन सात दिनों में पूछताछ कर रही थी और इसी दौरान सीन को रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को उसी स्थान पर ले गई थी, जहां उन्होंने दिशा (बदला हुआ नाम) के साथ रेप किया था और उसे जिंदा जला दिया था। पुलिस का दावा है कि सीन रिक्रिएशन के दौरान ही आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस और आरोपियों के बीच उसी दौरान मुठभेड़ हुई और हैदराबाद पुलिस के हाथों एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर हो गए। ये एनकाउंटर हैदराबाद के एनएच 44 पर हुआ है। आपको बता दें कि हैदराबाद में 27 नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला डॉक्टर के साथ चार आरोपियों ने रेप किया था और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया था। इसके बाद से ही पूरा देश चौंक गया था। देश के कई हिस्सों में इस मामले के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, सड़कों पर प्रदर्शन हुआ और संसद तक बवाल हो गया।
यह भी पढ़ें - अनिल बलूनी से मिले युवराज सिंह, कहा-हम मिलकर कैंसर को हराएंगे..आप भी दुआ करें