हैदराबाद गैंगरेप: इस पुलिस कमिश्नर के रहते हुआ एनकाउंटर, चारों आरोपी ढेर

देश में आज इस पुलिस कमिश्नर का नाम एक बार फिर से चर्चाओं में है। आप भी जानिए इनके बारे में बहुत कुछ
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
हैदराबाद एनकाउंटर: Hyderabad cp sajjanar police officer behind encounter
Image: Hyderabad cp sajjanar police officer behind encounter

देहरादून: सबसे पहले आपको थोड़ा सा पीछे लिए चलते हैं। साल 2008 की वो घटना याद होगी आपको जब आंध्र प्रदेश के वारंगल में एसिड अटैक के तीन आरोपी एनकाउंटर में मारे गए थे। उस वक्त वारंगल के पुलिस सुपरिटेंडेंट थे सीपी सज्जनार। अब हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। इस वक्त भी साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर हैं सीपी सज्जनार। महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी और फिर उसकी लाश को जला दिया गया। इस घटना ने देश को स्तब्ध कर रख दिया था। हर तरफ आरोपियों को खुलेआम सजा देने की मांग हो रही थी। अब जैसे ही ये खबर आई कि चारों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया, तो लोगों ने इसपर खुशी जताई। इसके बाद हर कोई पुलिस कमिश्नर सीपी सज्जनार की तारीफ कर रहा है। सीपी सज्जनार के चलते पुलिस की इस केस पर पैनी नज़र थी। सीपी सज्जनार ने कहा था कि वो आरोपियों को तुरंत ही पकड़ लेंगे और ऐसा ही हुआ। 60 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा और एक हफ्ते के बाद ही इस घिनौने अपराध का अंत कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराया