Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कई बार आप कोई वेबसाइट खोलते हैं तो देखते हैं कि बैंक नाम के शब्द के जरिए आपको भ्रमित किया जाता है। कई बार ये देखने में आया है कि कई संस्थान अखबारों, सोशल मीडिया और वेबसाइट्स के जरिए अपने नाम के आगे ‘बैंक’ लिखकर लोगों को भ्रमित करते हैं। ये संस्थाएं रकम दोगुना करने और अधिक ब्याज दर का लालच लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। अगर इस तरह की संस्थाओं का विज्ञापन किसी न्यूज पोर्टल, सोशल मीडिया पर किया गया तो सरकार सख्त कदम उठाएगी। इसी को देखते हुए लोगों से जागरुक रहने की अपील की गई है। साथ ही न्यूज पोर्टलों से भी भ्रामक विज्ञापनों का प्रचार-प्रसार न करने की अपील की गई है। अगर भविष्य में ऐसा होता है तो सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए आम जनता को भ्रमित करने वाले समाचार और विज्ञापनों को लेकर कठोर कार्रवाई की बात कही गई है। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सभी सरकारों को इस क्रम में निर्देश जारी किए गए हैं।

आरबीआई का कहना है कि अगर ऐसा कहीं भी देखा गया तो ऐसी सभी न्यूज वेबसाइटों खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाए। साथ ही आरबीआई ने सभी न्यूज वेबासाइटों से जनजागरुकता फैलाने की अपील की और लोगों को भी सचेत रहने की अपील की है।