Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं वीरभूमि भी है। ये भूमि गौरवशाली सैन्य परंपरा की गवाह रही है, पहाड़ के होनहार लाल आज भी इस परंपरा को बखूबी निभा रहे हैं, इन युवाओं में अब पिथौरागढ़ के सचिन कसन्याल भी शामिल हो गए हैं। सचिन कसन्याल ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। सचिन पिथौरागढ़ के नैनी सैनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जब से वो वायु सेना में अफसर बने हैं, तब से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। क्षेत्र के लोग भी खुश हैं, उन्होंने कहा कि सचिन की सफलता दूसरे युवाओं को भी भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेगी। सचिन अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं जो कि सेना का हिस्सा बने हैं। उनके दादा सेना में सैनिक रह चुके हैं। पिता सेना के पैरा स्पेशल फोर्स के कमांडो रह चुके हैं। सचिन का बड़ा भाई भी एयर फोर्स में है, और अब सचिन भी इस परंपरा को निभाते हुए वायु सेना का हिस्सा बन गए हैं।