उत्तराखंड: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, जंगल में मिली अधखाई लाश

जखोली ब्लॉक में गुलदार के हमले की 1 महीने के भीतर यह तीसरी घटना है। बीती 6 नवंबर और 8 नवंबर को गुलदार द्वारा यहां के 2 गांव में 2 लोगों को निवाला बनाया गया था।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Leopard attack on women in rudraprayag jakholi
Image: Leopard attack on women in rudraprayag jakholi

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जंगल में घास लेने गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के पपडासू गांव की है। बताया जा रहा है कि इस गांव में 55 साल की एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। 55 साल की महिला जंगल में घास लेने गई थी लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद गांव वालों ने महिला की बूंद खोज शुरू कर दी। परिजन परेशान हो गए और देर रात तक भी महिला का पता नहीं चला। एक बार फिर से जब सुबह खोजबीन की गई तो महिला का आधा खाया शव जंगल से बरामद हुआ। इस वक्त जखोली ब्लॉक में गुलदार का आतंक पसरा हुआ है। एक आंकड़े के मुताबिक जखोली ब्लॉक में गुलदार के हमले की 1 महीने के भीतर यह तीसरी घटना है। बीती 6 नवंबर और 8 नवंबर को गुलदार द्वारा यहां के 2 गांव में 2 लोगों को निवाला बनाया गया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड सरकार स्थाई राजधानी का फैसला ले, पहाड़ का दर्द समझें - किशोर