Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड की धरती भूकंप से लगातार कांप रही है। इस बार भूकंप के झटके महसूस किए गए सुदूर चमोली जिले में। राहत की बात ये रही कि भूकंप ज्यादा तीव्रता का नहीं था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। आपको बता दें कि राज्य की धरती पिछले एक महीने में भूकंप से तीन बार कांप चुकी है। 24 नवंबर को चमोली में, 28 अक्टूबर और 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राज्य के अधिकांश इलाके जोन-5 में हैं जो सबसे खतरनाक जोन है। यानि यहां अगर 5 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आता है तो आपदा जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। चमोली जिला भी जोन 5 में ही आता है। रविवार तड़के करीब 4 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस वक्त लोग घरों में सो रहे थे। अगर ये भूकंप ज्यादा तीव्रता का होता तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात क्या होते। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी केएन जोशी के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली था, जो दस किलोमीटर की गहराई में था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आया भूकंप, ये बड़े खतरे का संकेत है