उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले सावधान, भूलकर भी इन बसों में सफर मत करना..लुट जाओगे!

निजी बस में सफर करते वक्त सावधान रहें, क्योंकि हल्द्वानी से दिल्ली लौट रही महिला के साथ जो हुआ, वो आपके साथ भी हो सकता है...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haldwani: Jewelry and cash stolen from woman’s bag from bus
Image: Jewelry and cash stolen from woman’s bag from bus

नैनीताल: उत्तराखंड-दिल्ली रूट पर बस से सफर करते वक्त सावधान रहें। बसों में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। एसी-लग्जरी बसें चोरी के लिए पहले ही बदनाम हैं, पर अब निजी बसों में भी सफर सुरक्षित नहीं रह गया है, निजी बसों में भी चोरी की वारदातें हो रही हैं। हल्द्वानी से दिल्ली जा रही एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। शादी में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रही महिला के पर्स से चोरों ने लाखों के जेवरात उड़ा लिए। वारदात का पता महिला को तब चला जब वो अपने घर पहुंची। बैग चेक करते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पर्स में रखे जेवर गायब थे। पीड़ित महिला ने दिल्ली के रोहिणी थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। दिल्ली के रोहिणी में रहने वाली विमला देवी 5 दिसंबर को हल्द्वानी आई थी। जहां उन्हें रिश्तेदार के विवाह समारोह में हिस्सा लेना था। शादी में हिस्सा लेने के बाद वो 7 दिसंबर की शाम को यूके इंडिया एंड ट्रैवल्स की बस से दिल्ली लौट रही थी। 8 दिसंबर की तड़के जब वो आनंद विहार बस अड्डे में उतरीं तो बैग की चेन खुली मिली। भीतर से कपड़ा भी फटा हुआ था। महिला ने तुरंत बैग चेक किया तो देखा कि जेवरात से भरा पर्स गायब है। महिला ने बताया कि बस कंडेक्टर ने बैग को लगेज बॉक्स में रखवाया था, बॉक्स की चाबी कंडेक्टर के पास ही थी। पर्स में छह तोला सोने के मंगलसूत्र, झुमका, चेन, अंगूठी समेत लाखों के जेवर और 4500 रुपये की नकदी थी। महिला ने बस कंडेक्टर पर चोरी का शक जताया है। सोमवार को महिला ने हल्द्वानी पुलिस को भी घटना के बारे में बताया, उनसे मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने कहा कि क्योंकि मामला दिल्ली के थाने में दर्ज है, इसीलिए ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता। महिला की मदद के लिए पुलिस ने बस के ड्राइवर-कंडेक्टर और एजेंसी एजेंट से पूछताछ की है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो..2 की मौत, 6 घायल, 1 लापता