Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: पबजी...ऑनलाइन गेमिंग के शौकिनों का नया ठिकाना। एक बार इसकी लत लग गई तो समझ लो कभी छूटेगी नहीं। आज के युवा इसके दीवाने हैं। घर-परिवार के जो लड़के इधर-उधर कोनों में छुपे रहते हैं, वो मोबाइल पर यही गेम खेलते दिखते हैं। गेम की दीवानगी ऐसी की दिन का चैन छिन जाता है, रातों को नींद नहीं आती। पैरेंट्स मना करते हैं तो बच्चे उन्हें धमकियां देने तक से बाज नहीं आते। ऐसे लड़कों को सुधारने का जिम्मा अब पुलिस ने अपने सिर ले लिया है। ऋषिकेश में मंगलवार को मुनिकीरेती पुलिस ने पबजी की शौकिनों की ऐसी परेड कराई कि बस मजा आ गया। मंगलवार को 14 बीघा और ढालवाला के बीच पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा लड़कों को पकड़ा। सारे लड़के मोबाइल पर चिपके हुए थे, पबजी में दुश्मनों को मारने का आनंद उठा रहे थे, कि तभी पुलिस पहुंच गई और लड़कों का सारा खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने लड़कों की खूब क्लास लगाई। उनकी कसरत कराई।