कार जैसे ही कालाढूंगी से आगे बढ़ी, उसमें से अचानक धुंआ उठने लगा। कार सवार दंपति कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार के बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं...
-
कोमल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Car caught fire in nainital
नैनीताल: सड़क पर चलती कार कब आग का गोला बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। नैनीताल के कालाढूंगी में भी ऐसा ही हुआ, जहां चलती कार में अचानक आग लग गई। शुक्र है कि कार में सवार दंपति ने समय रहते कार से छलांग लगा दी, वरना वो भी हादसे का शिकार हो सकते थे। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कार में सवार दंपति सुरक्षित हैं, हालांकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना कालाढूंगी की है, जहां नैनीताल मोटरमार्ग पर चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। आईए अब पूरा मामला विस्तार में जानते हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, 8 जिलों में स्कूल बंद..कई जगह सड़कें बंद
गुरुवार को रामपुर के रहने वाले मनजीत सिंह अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर के साथ कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। दोनों कार में एक दूसरे से हंसी-मजाक करते हुए आगे बढ़ रहे थे, नैनीताल में कहां जाएंगे, कौन सा पिकनिक स्पॉट देखेंगे, इसकी प्लानिंग चल रही थी। नैनीताल बस करीब ही था। लेकिन जैसे ही कार कालाढूंगी से आगे बढ़ी, कार में से अचानक धुंआ उठने लगा। कार सवार दंपति कुछ समझ पाते इससे पहले ही कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। कार सवार दंपति ने बिना समय गंवाए कार से छलांग लगा दी। दोनों कार से कूदे ना होते तो उनकी जान पर बन आती। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कालाढूंगी पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरह से जल चुकी थी, पर कार सवार दंपति सुरक्षित हैं, हादसे की जांच की जा रही है।