उत्तराखंडियों को उत्तराखंड से जोड़ रहा है ये सुंदर गीत, अब तक 24 लाख लोगो ने देखा..आप भी देखिए

24 लाख से ज्यादा लोग इस गीत को देख चुके हैं, इसे पसंद कर रहे हैं। गीत को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। आप भी देखिए
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Bk samant new song get 24 lakh hits on youtube
Image: Bk samant new song get 24 lakh hits on youtube

पिथौरागढ़: पहाड़ से पलायन के दर्द को एक पहाड़ी से बेहतर भला कौन समझ सकता है। इसी पीड़ा पर उत्तराखंड के लोकगायक बीके सामंत ने गीत ‘तू ऐजा ओ पहाड़’ तैयार किया है, जिसे श्रोताओं-दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। यू-ट्यूब पर ये गीत रिलीज हुए अभी 2 महीने ही हुए हैं, और इन दो महीनों में वीडियो को 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं। 24 लाख से ज्यादा लोग इस गीत को देख चुके हैं, इसे पसंद कर रहे हैं। गीत को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। कमेंट बॉक्स पॉजिटिव कमेंट्स से भरा है। गीत को लोकप्रिय बनाने में सोशल मीडिया ने भी अच्छी भूमिका निभाई। सोशल मीडिया के जरिए रिवर्स पलायन पर बना ये गीत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस गीत की तारीफ कर चुके हैं। आगे देखिए वीडियो। ‘तू ऐ जा ओ पहाड़’ के जरिए बीके सामंत पलायन कर चुके उत्तराखंड वासियों से वापस पहाड़ लौटने की अपील कर रहे हैं। हर पहाड़ी इस गीत से खुद को कनेक्ट महसूस करता है। यही इस गाने की सबसे अच्छी बात है। गीत को अपनी आवाज से सजाया है लोकप्रिय गायक बीके सामंत ने, जिनके गीत युवाओं के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। इससे पहले उनके गीत ‘थल की बाजार’ को भी खूब पसंद किया गया था। यू ट्यूब पर इसे 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - कौन है ये पहाड़ी लड़की ? सोशल मीडिया पर ये डांस खूब वायरल हो रहा है...देखिए
‘तू ऐजा ओ पहाड़’ को तैयार करने में हर किसी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। गीत की शुरुआत में आपको रेडियो चैनल रेड एफएम के आरजे काव्य नजर आते हैं, जिन्होंने गाने का इंट्रोडक्शन दिया है। समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा भी इस गीत के वीडियो का अहम हिस्सा हैं। लोकगायक बीके सामंत चंपावत के रहने वाले हैं, इस वक्त मुंबई में रहते हैं। अगर आप ये शानदार गीत देखने से चूक गए हैं, तो ये मौका फिर से आपके पास है। यहां हम आपको इस शानदार गीत का वीडियो दिखा रहे हैं, उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: