Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी...पर्यटकों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं। मसूरी की पुरानी बिल्डिंगें यहां का मुख्य आकर्षण हैं, लेकिन कुछ बिल्डिंगें ऐसी भी हैं जो कि पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और हादसों को न्योता दे रही हैं। ना तो प्रशासन इस तरफ ध्यान दे रहा है, और ना ही बिल्डिंग मालिक। ये अनदेखी कभी भी हादसे का सबब बन सकती है। शुक्रवार को मसूरी माल रोड पर एक बड़ा हादसा होने वाला था, यहां चिक चॉकलेट के पास रीगल होटल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मौके से हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जिस जगह ये हादसा हुआ वो शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक है। हादसा रात के वक्त हुआ, इसीलिए मौके पर लोगों की आवाजाही बंद थी। रात को हुए हादसे की वजह से बड़ी जनहानि होने से बच गई।