Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: क्रिकेटर मनीष पांडे, उन्मुक्त चंद और ऋषभ पंत आईपीएल में अपने खेल का जलवा दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में अब क्रिकेटर सौरव रावत का नाम भी शामिल होने वाला है। सूत्रों की मानें तो सौरव केकेआर की तरफ से खेल सकते हैं। 19 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन होगा। जिसमें उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों के नाम पर बोली लग सकती है। इन खिलाड़ियों में सौरव रावत का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें केकेआर अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है। ऐसा हुआ तो पहाड़ का ये होनहार क्रिकेटर जल्द ही आईपीएल में चौक्के-छक्के उड़ाता नजर आएगा। बीसीसीआई उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने भी फ्रेंचाइजी से सौरव रावत की पैरवी की है। इस पैरवी का फायदा सौरव का मिलेगा या नहीं, ये देखने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। आगे जानिए सौरभ रावत की खूबियां क्या हैं।