Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के होनहार क्रिकेटर अनुज रावत की आईपीएल में एंट्री पक्की हो गई है। अनुज रावत राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए चौक्के-छक्के उड़ाते दिखेंगे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा। इस वक्त आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चल रही है। पूरे उत्तराखंड की नजरें नीलामी पर टिकी हुई हैं। उत्तराखंड के नौ खिलाड़ियों का नाम नीलामी की अंतिम लिस्ट में शामिल है। नीलामी में क्रिकेटर अनुज रावत के नाम पर बोली लगी। अनुज का बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा गया था। इसे अनुज और उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि ही कहा जाएगा कि वो अपने बेस प्राइज से 4 गुना ज्यादा दाम पर चुने गए। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए 80 लाख की बोली लगाई। और इस तरह अनुज रावत की आईपीएल में एंट्री पक्की हो गई। वो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर पाए तो हो सकता है कि नेशनल क्रिकेट टीम में भी जगह बना लें।