उत्तराखंड में CAA-NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन अलर्ट..देखिए तस्वीरें

जिले भर के अफसरों, कोतवाली, थाना प्रभारियों और फोर्स को हल्द्वानी बुला लिया गया। पूर् हल्द्वानी शहर में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। देखिए तस्वीरें
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
UTTARAKHAND NEWS: NRC PROTEST IN UTTARAKHAND
Image: NRC PROTEST IN UTTARAKHAND

नैनीताल: ये तस्वीरें उत्तराखंड के हल्द्वानी की हैं। बताया जा रहा है कि तंजीम अहले उलामा-ए-सुन्नत अवामे के नेतृत्व में CAA और एनसीआर के खिलाफ सुबह बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जुलूस पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा कि प्रदर्शन के दौरान काले गुब्बारे छोड़कर भी विरोध जताया गया। इस जुलूस में 41 उलेमा और कई संगठनों के लोग शामिल हुए। इस दौरान पीएसी की 10 कंपनियां तैनात रहीं। जिले भर के अफसरों, कोतवाली, थाना प्रभारियों और फोर्स को हल्द्वानी बुला लिया गया। पूर् हल्द्वानी शहर में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया। खुफिया एजेंसियों द्वारा पल पल की नज़र रखकर अफसरों को अपडेट किया जा रहा है। आगे देखिए तस्वीरें

  • हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोग

    NRC PROTEST IN UTTARAKHAND
    Pic: 1/ 3
    Image: NRC PROTEST IN UTTARAKHAND

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मुजाहिद चौकी से ताज चौराहे तक ही आने के अनुमति दी है। भीड़ को कंट्रोल में करने के लिए भारी फोर्स तैनात रही।

  • चप्पे चप्पे पर पुलिस

    NRC PROTEST IN UTTARAKHAND
    Pic: 2/ 3
    Image: NRC PROTEST IN UTTARAKHAND

    जिला पुलिस और प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। साथ ही कोई धार्मिक नारा नहीं लगाएगा।

  • हल्द्वानी में जुटे लोग

    NRC PROTEST IN UTTARAKHAND
    Pic: 3/ 3
    Image: NRC PROTEST IN UTTARAKHAND

    जुलूस पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा कि प्रदर्शन के दौरान काले गुब्बारे छोड़कर भी विरोध जताया गया।