Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: पुराने साल को विदाई देने का वक्त आ गया है। नए साल के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड का स्विटजरलैंड औली भी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। औली के जंगल इन दिनों क्रिसमस ट्री की तरह सजे नजर आ रहे हैं। प्रकृति की अद्भुत कलाकारी देखनी हो तो आप भी क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेशन के लिए औली चले आइए। प्रकृति ने औली का इतनी खूबसूरती से श्रृंगार किया है, कि आप भी हैरान रह जाएंगे। बर्फ से ढकी वादियां और प्रकृति के ये अद्भुत नजारे, आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। भारी बर्फबारी के बाद औली की खूबसूरत छटा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। यहां ऐसे हसीन नजारे देखने को मिल रहे हैं, जो आपको सिर्फ और सिर्फ यहीं देखने को मिलेंगे। समुद्रतल से 9500 फीट से लेकर 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित औली में इन दिनों पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। हर कोई क्रिसमस और नये साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए औली पहुंचा हुआ है।