उत्तराखंड से बड़ी खबर..सासंद अजय भट्ट की गाड़ी हादसे की शिकार, बाल बाल बचे

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अजय भट्ट की गाड़ी धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। इस बीच सड़क पर पाला होने की वजह से गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: SANSAD AJAY BHATT VEHICLE HIT
Image: SANSAD AJAY BHATT VEHICLE HIT

नैनीताल: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकराकर हादसे की शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सड़क में पाला होने की वजह से हुआ जिससे गाड़ी का टायर स्लिप हो गया और गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई । हालांकि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अजय भट्ट की गाड़ी धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। इस बीच सड़क पर पाला होने की वजह से गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। गाड़ी में था बाहर सांसद अजय भट्ट समेत चार लोग बाल-बाल बच गए। सांसद अजय भट्ट को दूसरे वाहन से ओखल कांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना कर दिया गया। वह सही सलामत ओखल कांडा पहुंच चुके हैं। शुक्र इस बात का है कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हमारी भी आप से अपील है कि पहाड़ में इन दिनों सड़क पर पाला पड़ा है इसलिए वाहन संभलकर चलाएं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: राज्यमंत्री की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बची जान