Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: जो लोग जंगलों से प्यार करते हैं, पर्यावरण और वन्यजीवों की रक्षा करना चाहते हैं, उनके लिए वन विभाग की नौकरी किसी बंपर लॉटरी से कम नहीं है। उत्तराखंड के जो युवा वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड बनकर अपना ये सपना पूरा करना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड वन विभाग ने युवाओं के लिए 1774 पदों पर भर्तियों का पिटारा खोला है। अमर उजाला के मुताबिक वन दरोगा के 316 पदों के लिए अब तक पांच हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा सहायक संख्याधिकारी, मानचित्रकार, वाहन चालक आदि के 200 पदों पर भी भर्तियां होनी हैं। इसके अलावा विभाग रेंजर के 40 और फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों पर भी भर्तियां कराएगा। अभी आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इन सब पदों के लिए 1 लाख अस्सी हजार से ज्यादा युवाओं के दौड़ में शामिल होने का अनुमान है। बताया गया है कि कुछ अन्य पदों पर भी भर्तियां होंगी जो कोर्ट के कारण लटकी हुई है। रेंजर के 40 पदों पर नियुक्ति का अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है।