Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल...यानि मौज-मस्ती का मौका। मसूरी विंटर कार्निवाल के दौरान मसूरी घूमने आये पर्यटकों ने इस मौके का भरपूर लुत्फ उठाया। विंटर कार्निवाल के तहत उत्तराखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया गया, जिसमें विदेशी मेहमानों को पहाड़ी व्यंजन चखने का मौका मिला। मसूरी के माल रोड पर आयोजित हुए फूड फेस्टिवल में गढ़वाल और कुमाऊं के मशहूर पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये थे, जहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। पर्यटकों को मंडुवा और जौ की रोटी, कुलथ की दाल, कद्दू का रायता, तिल की चटनी, मीठा भात और कंडाली का साग खाने का मौका मिला। मीठे में अल्मोड़ा की बाल मिठाई और झंगोरे की खीर के साथ गुलगुला परोसा गया। जिसे पर्यटकों ने स्वाद लेकर खाया। पहाड़ी व्यंजन खाकर देश-विदेश के पर्यटक इनके स्वाद के मुरीद हो गए।