Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ में नयी पीढ़ी के जिलाधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति बेहद संजीदा जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से 69 गरीब, असहाय आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोडने के लिए विभिन्न विद्यालयों मे दाखिला दिलवाया गया। साथ ही इन असहाय गरीब बच्चों के लिए धरोहर बाल आश्रय गृह मे रहने व खाने की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति पे्ररित करने के उददेश्य से जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में बच्चों व उनके अभिभावकों को बुलाया गया... बच्चों व उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने व उनकी रूचि को उत्साहित करने के लिए शिक्षाप्रद, स्वास्थ विषयक व बाल प्रेरक फिल्में दिखायी गई, जिससे बच्चे नियमित स्कूल जाने के लिए प्रेरित हो सकें।