Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड...भारत के किसी एक प्रदेश में अलग-अलग बोलियों, संस्कृतियों के दर्शन करने हों तो उत्तराखंड से बेहतर कोई जगह नहीं। हाल ही में आया गीत जै-जै हो देवभूमि आपको उत्तराखंड की ऐसी ही धार्मिक...सांस्कृतिक यात्रा पर लेकर जाता है। बीते साल की विदाई और नए साल के शुभ स्वागत के लिये इस संगीतमय प्रस्तुति से बेहतर और कुछ हो ही ही नहीं सकता। इस गीत को अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है रमेश भट्ट ने। रमेश भट्ट मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी रमेश भट्ट पहाड़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसे सहेजने के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो युवा पीढ़ी को पहाड़ के लोक त्योहारों, संस्कृति और लोककथाओं के बारे में बताते रहे हैं। उनके वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है।