Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नया साल उनके लिए सरकारी नौकरी की सौगात लेकर आयेगा। साल 2020 में शिक्षा विभाग के 4000 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। यानि सूबे के 4 हजार युवाओं के पास सरकारी नौकरी हासिल करने का मौका है। अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए। भर्ती संबंधी सारी डिटेल राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 4000 पदों को जल्द भरा जाएगा। भर्ती की प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कौन-कौन से पद भरे जाएंगे, ये भी जान लें। शिक्षा विभाग लेक्चरर, एलटी और प्राइमरी शिक्षकों के खाली पद भरने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने इसके लिए लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। सचिव शिक्षा मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि नए साल की शुरुआत में यह प्रक्रिया पूरी तरह शुरू हो जाएगी।