उत्तराखंड में दिनदहाड़े खौफनाक हत्याकांड, शादी के 37 दिन में ही उजड़ गया परिवार

पुलिस और फॉरेंसिक टीम लगातार इस केस की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
भीमताल हत्याकांड: Haldwani murder case update
Image: Haldwani murder case update

नैनीताल: उत्तराखंड में एक हत्याकांड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। नया साल शुरू होने के दूसरे दिन ही एक परिवार में मातम पसर गया है। बीच सड़क पर खेले गए इस खूनी खेल के बाद हर कोई हैरान है। हल्द्वानी में एक युवा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 37 दिन पहले ही इस युवक की शादी हुई थी और आज उसकी पत्नी की मानो दुनिया ही उजड़ गई है। 27 नवंबर को नाजिम की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन कातिलों ने उसकी पत्नी की दुनिया उजाड़ दी। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त नारी में एक महिला के साथ था पुलिस का मानना है कि वह महिला नाजिम की करीबी थी और इसी वजह से वह अपनी दुकान छोड़कर भीमताल मार्ग पर गया था। पुलिस का कहना है कि नाजिम हल्द्वानी के पटेल चौक पर लेडीज कपड़े और दवा बेचने का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह स्कूटी से दुकान खोलने के लिए निकला था और उसी दौरान कुछ युवक वहां पर आए और उस पर गोलियां बरसा दी। हमलावरों ने उसकी दाईं आंख पर गोली मारी जो सिर फाड़ते हुए बाहर निकल गई। फॉरेंसिक टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है और उनका मानना है कि जिस वक्त यह वारदात हुई उस वक्त महिला स्कूटी की पीछे की सीट पर बैठे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला है दोनों हत्यारे बनभूलपुरा के रहनेवाले हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही कातिलों की गिरफ्तारी होगी।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के जगमोहन राणा..खेती किसानी से कमा रहे हैं लाखों, PM मोदी ने दिया सम्मान