Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के 40 यात्रियों को लेकर दक्षिण भारत की यात्रा पर रवाना होगी एक बार हाइवे पर हादसे का शिकार हो गई। घटना विशाखापट्टनम से 60 किलोमीटर पहले की बताई जा रही है। खबर है कि एक लोकल बस से इस बस की टक्कर हो गई और टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद शीशों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। शुक्र इस बात का है कि सभी यात्री सुरक्षित है। दरअसल 26 दिसंबर को उत्तराखंड के 40 यात्रियों से भरी बस दक्षिण भारत की यात्रा पर रवाना हुई थी। विशाखापट्टनम से 7 किलोमीटर पहले एक लोकल बस से इस बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्रियों से भरी बस में आग लग गई और चीख-पुकार मच गई। फिलहाल स्थानीय अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद सभी यात्रियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थ यात्रियों के सामान और कैश जलकर राख हो गए हैं। आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था और इस वजह से उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती इलाज के बाद सभी यात्रियों को वापस लौटाने का प्रबंध स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सेल्फी लेने का शौक बना जानलेवा, 18 साल के लड़के की दर्दनाक मौत