Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों बर्फ से ढकी है। यहां जन्नत जैसे नजारे दिख रहे हैं, जिन्हें निहारने के लिए पर्यटक दूर-दूर से मसूरी पहुंच रहे हैं। टीम इंडिया के क्रिकेटर्स भी इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। हार्दिक पंड्या के साथ-साथ ऋषभ पंत के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें हम देख चुके हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग मसूरी में छुट्टियां बिता रहे हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी हैं। तीनों ने मसूरी में हुई बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। मसूरी में माही की नन्ही बेटी जीवा ने एक होटल के बाहर स्नो मैन भी बनाया। पिता-बेटी ने बर्फ में जमकर मस्ती की। साक्षी धोनी ने इस यादगार ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आगे देखिए वीडियो