धमोला में खुलने वाली मिल महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी..
-
कोमल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: floor mill to be built at dhamola in kaladhungi
नैनीताल: नैनीताल के कालाढूंगी में फ्लोर मिल खोली जाएगी। फ्लोर मिल के जरिए स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। धमोला में खुलने वाली फ्लोर मिल की लागत 20 करोड़ रुपये है। ये फ्लोर मिल महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। फ्लोर मिल परियोजना को आगे बढ़ाने का श्रेय यहां के डीएम सविन बंसल को दिया जाना चाहिए। क्योंकि उन्हीं की कोशिशों के चलते प्रोजेक्ट का काम आगे बढ़ पाया है। ईटीवी की खबर के मुताबिक कालाढूंगी के धमोला में यूनी डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी फ्लोर मिल खोलने जा रही है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। फ्लोर मिल स्थापना को लेकर हाल ही में जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग, विकासखंड कोटाबाग और दूसरी कई संस्थाओं के साथ मिलकर बैठक की। जिसमें फ्लोर मिल स्थापना की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें - देहरादून में कोल्ड-डे कंडीशन, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाईं गईं..जारी हुए आदेश
आपको बता दें कि डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट सोसायटी ने धमोला में फ्लोर मिल खोलने की इच्छा जताई थी, जिसके लिए शासन ने अनुमति दे दी है। डीएम सविन बंसल ने मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उपजिलाधिकारी विवेक रॉय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट को प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करने के निर्देश भी दिए हैं। फ्लोर मिल खुलने से क्षेत्र की महिलाओं को काफी फायदा होगा। उन्हें रोजगार मिलेगा। फ्लोर मिल में जो आटा तैयार होगा, उसके लिए स्थानीय किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर बैठक भी की। जिसमें मिल स्थापना पर विचार-विमर्श हुआ। संबंधित अधिकारी फ्लोर मिल लगाने वाली सोसायटी के उद्देश्यों की जांच-पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। रिपोर्ट में सब ठीक रहा तो धमोला में फ्लोर मिल स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी।