Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में वाहन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। वाहन चोरी के नये केस हर दिन सामने आ रहे हैं। इन केसेज में शिकायत तो दर्ज होती है, लेकिन चोरी की गाड़ियां कभी वापस नहीं मिलती। पाई-पाई जोड़कर गाड़ी खरीदने वाले लोग वाहन चोरी के बाद बेबस नजर आते हैं। उत्तराखंड में वाहन चोरी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं, चोरी की गाड़ियों को दूसरे राज्यों में ले जाकर ठिकाने लगाया जाता है। नैनीताल पुलिस ने चोरों के ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जो कि चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने का काम करता था। आरोपी का नाम विशाल जायसवाल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी कबाड़ी कैसे पकड़ा गया, ये भी जान लें। 4 जनवरी को पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा था। दोनों को उत्तर प्रदेश के बरेली और उन्नाव से गिरफ्तार किया गया।