Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: आखिरकार नैनीताल हाईकोर्ट ने लंबे वक्त बाद उत्तराखंड के सैकड़ों युवाओं को अच्छी खबर दी है। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है। होईकोर्ट के इस फैसले को उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि हाईकोर्ट ने अभी 877 में से 873 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों की चयन प्रक्रिया को हरी झंडी दी है। ड्रॉइंग एंड पेंटिंग के 4 पदों पर अभी भी रोक बरकरार है। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
दरअसल राज्य लोक सेवा आयोग ने साल 2017-18 में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 877 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति होनी थी। इस मामले में देहरादून की रहने वाली मधु बहुगुणा समेत कई लोगों ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती दी थी। इसके बाद ही इन पदों पर भर्ती पर रोक लगी थी। आखिरकार अब जाकर हाईकोर्ट ने इस पर सही फैसला सुनाते हुए युवाओं को अच्छी खबर दी है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: ऋषि चरक की तपस्थली में 25 साल बाद हुई बर्फबारी, उमड़ा पर्यटकों का सैलाब