उत्तराखंड: मसूरी से इस वक्त की बड़ी खबर, होटल के बेसमेंट में लगी आग..मचा हड़कंप

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Hotel basement fire mussoorie
Image: Hotel basement fire mussoorie

देहरादून: आज की बड़ी खबर मसूरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक होटल के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अब तक मिली जानकारी और एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक ब्रेंटवुड होटल के बेसमेंट में आग लगी। ब्रेटवुड होटल पिक्चर पैलेस के पास है। आग लगने के बाद तो मानों हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके की गंभीरता को समझते हुए वक्त नहीं गंवाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों पता नहीं चल पाया है। इस बारे में आगे जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस का नेक काम, 7 साल पहले बिछड़ी बेटी को मिला अपना परिवार