Almora News: जनपद अल्मोड़ा में स्थित Kasar Devi में जंग के माहौल से दूर आए 120 इजरायली नागरिकों ने पारंपरिक तरीके से पासओवर पर्व मनाया और शांति का अनुभव किया।
वर्तमान में Almora जिले में करीब 120 इजरायली नागरिक मौजूद हैं, जो एक सप्ताह तक चलने वाले इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मना रहे हैं। हर दिन पूजा-अर्चना, प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। जहां एक ओर दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और संघर्ष का माहौल है, वहीं उत्तराखंड की वादियां इन पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव करा रही हैं।