‘देवभूमि के चारों धामों में शराब पर लगे प्रतिबंध’, देवकीनंदन ठाकुर की CM धामी से अपील; मिला रोचक जवाब

देहरादून में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में Pushkar Singh Dhami ने हिस्सा लिया। कथा के दौरान Devkinandan Thakur ने धामों में मदिरा प्रतिबंध की मांग रखी, जिस पर सीएम ने और सख्ती के संकेत दिए।

चारधाम यात्रा से पहले अहम संदेश

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा से पहले यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य तीर्थ स्थलों की पवित्रता बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक अनुभव देना है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री Khajan Das ने कहा कि चारधाम में पहले से ही मांस और मदिरा का सेवन प्रतिबंधित है। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है, तो सरकार उस पर सख्त कार्रवाई करेगी।

बच्चों को मिले धार्मिक शिक्षा

कथा के दौरान Devkinandan Thakur ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सनातन धर्म की जानकारी और संस्कार जरूर दें, ताकि धार्मिक परंपराएं आगे बढ़ती रहें।

और वेब स्टोरीज़

चंपावत की ‘निर्भया’ के परिजनों को धमकी? मुंह बंद रखने के लिए 50 लाख का ऑफर; भाई ने लगाए गंभीर आरोपUttarakhand: उत्तराखंड की सुंदरधुंगा घाटी में दिखा वो दुर्लभ जीव, जिसे ढूंढ रहे हैं दुनियाभर के जीव वैज्ञानिकKedarnath Yatra: “हर-हर महादेव” से गूंजा ऊखीमठ! अपने धाम के लिए रवाना हुई केदारनाथ की डोली
🏠 होम पेज 🔥 सभी वेब स्टोरीज़