बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों धामों में अभिनेत्री की मौजूदगी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इसके बाद रानी मुखर्जी केदारनाथ धाम पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, वह दोपहर के समय हेलीकॉप्टर से केदारपुरी पहुंचीं। केदारनाथ पहुंचने के बाद उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
बाबा केदार के दर्शन के बाद रानी मुखर्जी काफी प्रसन्न नजर आईं। उन्होंने धाम में कुछ समय बिताया और केदारपुरी के वातावरण को करीब से महसूस किया। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने धाम में फोटोशूट भी कराया। उनकी मौजूदगी वहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
रानी मुखर्जी ने अपनी उत्तराखंड यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ दोनों धामों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हिमालयी धामों के आध्यात्मिक वातावरण के साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता का भी अनुभव किया। अभिनेत्री के दोनों प्रमुख धामों में पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता देखने को मिली।