Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: सैन्य भूमि उत्तराखंड के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है। उत्तराखंड का एक जांबाज लाल लापता है। हवलदार राजेंद्र सिंह की सलामती के लिए दुआएं हो रही हैं। लापता जवान के परिजन मां भराड़ी देवी से प्रार्थना कर रहे हैं। बेटे की कुशलता के लिए दुआएं मांग रहे हैं। देहरादून के रहने वाले हवलदार राजेंद्र सिंह बीती 8 जनवरी से लापता हैं। वो गढ़वाल राइफल्स में हैं। कश्मीर के गुलमर्ग में तैनाती के दौरान राजेंद्र सिंह बर्फीले इलाके में फिसल कर पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गए थे। तब से राजेंद्र के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। जवान के परिजनों ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। जवान के परिजनों की मदद के लिए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत से फोन पर बात भी की। रविवार को विधायक गणेश जोशी जवान के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि उनकी चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत से फोन पर बात हुई है। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। जवान को लेकर जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी