Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल हुए हैं। कई अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली, कुछ अफसरों को प्रमोशन भी मिला। इसी बीच खबरें आ रही थी कि उत्तराखंड कैडर का एक और तेज-तर्रार पुलिस अफसर राज्य में वापस आने वाला है। ये पुलिस अफसर हैं आईपीएस अभिनव कुमार, जो कि अब उत्तराखंड वापस लौट आए हैं। इससे पहले आईपीएस अभिनव कुमार केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। उत्तराखंड को उनकी कमी बहुत खल रही थी। अब वो उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन गए हैं, उन्हें उत्तराखंड पुलिस में आईजी पद पर शामिल किया गया। सोमवार को आईजी अभिनव कुमार देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और महकमे के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। चलिए अब आपको उत्तराखंड के इस आईपीएस अफसर के बारे में और जानकारी देते हैं। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं।