पहाड़ के राजीव को बधाई दें..फाइनल मैच में किए 4 गोल, उत्तराखंड को बनाया चैंपियन

हिमाचल में हुए नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मैच में उत्तराखंड की टीम ने महाराष्ट्र को हराया...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
football championship: Uttarakhand became football champion
Image: Uttarakhand became football champion

बागेश्वर: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। इन खिलाड़ियों में अब बागेश्वर के रहने वाले राजीव गोस्वामी का नाम भी शामिल हो गया है। राजीव फुटबॉल प्लेयर हैं। नेशनल फुटबॉल मैच में राजीव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की टीम को जीत दिलाई। राजीव ने मैच में चार गोल किए, जिसकी बदौलत उत्तराखंड की फुटबॉल टीम महाराष्ट्र की टीम को चित करने में कामयाब रही। उत्तराखंड ने ये मैच 5-2 से जीत कर चैंपियशिप भी जीत ली। मैच के दौरान उत्तराखंड की टीम ने कुल 5 गोल किए, जिनमें से अकेले चार गोल राजीव गोस्वामी ने किए। राजीव के शानदार प्रदर्शन से क्षेत्रवासी खुश हैं, उन्होंने राजीव को बधाई दी। राजीव गोस्वामी गरुड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैजनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं। वो उत्तराखंड की फुटबॉल टीम का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दारू के नशे में रफ्तार का कहर, कार और टैंपो की टक्कर..2 लोगों की दर्दनाक मौत
राजीव गरुड़ तहसील ही नहीं बल्कि पूरे बागेश्वर जिले के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें उत्तराखंड की फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश में हुए नेशनल फुटबॉल मैच में राजीव के शानदार खेल की बदौलत उत्तराखंड की टीम चैंपियन बनने में कामयाब रही। लीग मैच, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के बाद उत्तराखंड को फाइनल में जाने का मौका मिला। जहां महाराष्ट्र की टीम सामने थी। राजीव के 4 गोल की बदौलत उत्तराखंड चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रही। राजीव महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर में 11वीं के छात्र हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने राजीव की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी राजीव को बधाई।