Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड रोडवेज अक्सर विवादों में रहती है। रोडवेजकर्मी बसों में शराब की तस्करी करते पकड़े जाते हैं। नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हैं और भी ना जाने क्या-क्या? पर इस बार तो हद ही हो गई। अल्मोड़ा में चलती बस में रोडवेजकर्मी आपस में भिड़ गए। झगड़ा बढ़ने लगा। जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। बस चला रहे ड्राइवर संग मारपीट होने लगी। ये देख बस में सवार लोगों की जान हलक में अटक गई। चलती बस में ड्राइवर संग मारपीट के दौरान बस खाई में गिरने वाली थी, पर भगवान का शुक्र है कि ऐसा हुआ नहीं। झगड़े के दौरान ड्राइवर ने किसी तरह बस पर नियंत्रण बनाए रखा। उसने समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस तरह बस में सवार 35 लोगों की जान बाल-बाल बची