उत्तराखंड में घिनौनी हरकत, बाप-बेटे पर 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप..एक गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
नैनीताल 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म: Father and son molested a student
Image: Father and son molested a student

रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। आरोप है कि क्षेत्र में रहने वाले पिता और बेटे ने सातवीं में पढ़ने वाली मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ एक मकान में किराये पर रहती है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसका बेटा फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र की है। आरोप है कि यहां 14 साल की बच्ची अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती है। इसी मकान में आरोपी कुंदन पटवाल अपने बेटे दीपक पटवाल के साथ किराये पर रह रहा था। पीड़ित बच्ची के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। मां प्राइवेट नौकरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रही थी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ की पीड़ा..माइनस 3 डिग्री तापमान में हुआ महिला का प्रसव, खेत में दिया नवजात को जन्म
मां के ड्यूटी पर जाने के बाद बच्ची घर पर अकेली रहती थी। कुछ दिन पहले जब वो घर पर थी तो पड़ोस में रहने वाला कुंदन पटवाल उसके कमरे में घुस गया। उसने छात्रा संग छेड़छाड़ की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की ये गंदी हरकत बेटे दीपक ने देख ली। और उसने भी मासूम संग दरिंदगी की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। बाप-बेटे की हैवानियत के बाद से छात्रा डरी-सहमी रहने लगी। शुक्रवार को उसने इस बारे में अपनी मां को बताया। बेटी की आपबीती सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। अकेले होने के बावजूद महिला ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंच गई। जहां उसने आरोपी पिता-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कुंदन पटवाल पुलिस की गिरफ्त में है। जबकि उसका बेटा दीपक फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।