Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड की उड़नपरी अंकिता ध्यानी चीन में होने वाली एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़ती नजर आएंगी। पहाड़ के मेरुड़ा अंकिता की सफलता का सफर जारी है। अंकिता ने इसी महीने गुवाहाटी में हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया। जिसके बाद उनकी नौंवी एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एंट्री पक्की हो गई। चैंपियनशिप का आयोजन 12 फरवरी से चीन में होगा। जिसमें उत्तराखंड की अंकिता भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी। अंकिता ध्यानी पौड़ी के जयहरीखाल के अंतर्गत आने वाले मेरूड़ा गांव की रहने वाली हैं। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के लोग गदगद हैं। उन्होंने अंकिता की सफलता पर खुशी जताई, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।