ये इलेक्ट्रिक कार दिखने में छोटी सही, लेकिन इसमें बड़ी कार वाली हर सुविधा मौजूद है...इसलिए IAS दीपक रावत इस बच्चे का हौसला बढ़ाने पहुंच गए। देखें वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand 13 year old child kanhaiya made electric car
हरिद्वार: भई टैलेंट हो तो 13 साल के कन्हैया जैसा। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे वीडियो गेम, मोबाइल, टीवी पर चिपके रहते हैं, उस उम्र में कन्हैया प्रजापति ने एक शानदार इलेक्ट्रिक कार बना दी। ये इलेक्ट्रिक कार बड़ी ना सही, लेकिन इस कार में बड़ी कार वाली हर सुविधा मौजूद है। कुछ दिन पहले हमने इस खूबसूरत इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें आपको दिखाई थीं, अब वीडियो भी सामने आ गया है। IAS दीपक रावत खुद इस होनहार बच्चे से मिलने पहुंचे। उसकी बनाई कार पर राइड भी ली और कार की जमकर तारीफ की। इस इलेक्ट्रिक कार को कन्हैया ने सिर्फ दो महीने में तैयार किया। खास बात ये है कि इसके लिए कन्हैया ने कहीं से ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने यू-ट्यूब पर वीडियो देखे। मामा से कार के पार्ट्स मंगवाए और दो महीने की मेहनत के बाद इलेक्ट्रिक कार सड़क पर दौड़ने के लिए तैयार हो गई। ये सुपर क्यूट कार जब सड़क पर उतरी तो लोग इसे देखते ही रह गए। हाल ही में आईएएस दीपक रावत कन्हैया से मिलने उसके घर पहुंचे। उन्होंने कार के बारे में जानकारी हासिल की और कन्हैया के इस आविष्कार को जमकर सराहा। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - अफसर हो तो IAS दीपक रावत जैसा, खेल-खेल में गरीब बच्चों को दिया तोहफा..देखिए वीडियो
कन्हैया की बनाई कार दिखने में खूबसूरत है और साथ ही नेचर फ्रैंडली भी। क्योंकि ये कार पेट्रोल-डीजल से नहीं, बल्कि बैटरी से चलती है। कार की लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच और चौड़ाई लगभग 2 फीट 5 इंच है। कार की ऊंचाई 4 फीट 6 इंच है। कार में इंडीकेटर, हॉर्न, शीशा और एलईडी लाइट का इस्तेमाल किया गया है। कार में रिवर्स और फॉरवर्ड की सुविधा है। कार में 230 वाट की चार बैटरी लगी हैं। जिनकी क्षमता 920 वाट है। कार की बॉडी प्लाइवुड से बनी है। कुंभ मेलाधिकारी IAS दीपक रावत ने कहा कि कन्हैया जैसे बच्चों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इससे दूसरे हुनरमंद बच्चों को भी एक्सपेरिमेंट्स करने की प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा का यही उद्देश्य है। उन्होंने कन्हैया को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। चलिए अब कन्हैया प्रजापति के बारे में आपको बताते हैं। 13 साल के कन्हैया का परिवार भूपतवाला में रहता है। वो कक्षा 8 में पढ़ते हैं। इलेक्ट्रिक कार बनाने से पहले कन्हैया इलेक्ट्रिक रोबोट, हाइड्रोलिक जेसीबी, इलेक्ट्रिक रिमोट कंट्रोल कार और इलेक्ट्रिक साइकिल भी बना चुके हैं। इस कमाल की कार का वीडियो आईएएस दीपक रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। यूट्यूब पर इसे 269,921 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप भी ये वीडियो देखें और प्रतिभाशाली कन्हैया के टैलेंट को सराहें...