Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: पहाड़ की होनहार बेटियां खेलों की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं, इन बेटियों में अब अल्मोड़ा की कविता बोरा का नाम भी शामिल हो गया है। उभरती हुई युवा खिलाड़ी कविता बोरा का चयन नेशनल सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वो नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यहां तक पहुंचने के लिए कविता ने कड़ी मेहनत की है। आज हम कविता की सफलता देख रहे हैं, पर उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनके माता का भी अहम योगदान रहा। कविता गरीब परिवार की बेटी है। सालों पहले उनके पिता का निधन हो गया था, तब से कविता की देखभाल का जिम्मा उनकी माता पर आ गया। कविता की माता कमला बोरा जीजीआईसी अल्मोड़ा में भोजनमाता हैं। बेटी को अच्छी परवरिश देने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। कविता बोरा एसएसजे कॉलेज में बीए थर्ड सेमेस्टर की स्टूडेंट हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई जीजीआईसी अल्मोड़ा से की। इसी स्कूल में उनकी माता भोजनमाता का काम करती हैं। आगे पढ़िए