उत्तराखंड: पुलिस लॉज में सोती रही, हथकड़ी समेत फरार हुआ कैदी

उत्तराखँड में मुंबई पुलिस एक लॉज में ठहरी थी। लॉज में पुलिसकर्मी सोते रह गए और कैदी हथकड़ी समेत वहां से भाग गया। सुबह पुलिसकर्मियों की आंख खुली तो कैदी गायब था...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड में मुंबई पुलिस: Prisoner abscond from Mumbai police custody
Image: Prisoner abscond from Mumbai police custody

हरिद्वार: उत्तराखंड पुलिस पर जब-तब लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं, पर लापरवाही के मामले में महाराष्ट्र पुलिस भी किसी से कम नहीं। अब हरिद्वार में ही देख लें, जहां पीसीआर पर लाया गया एक कैदी महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। देहरादून से वापस लौटने के दौरान मुंबई पुलिस की टीम हरिद्वार के एक लॉज में ठहरी थी। लॉज में पुलिसकर्मी सोते रह गए और कैदी हथकड़ी समेत वहां से भाग गया। सुबह पुलिसकर्मियों की आंख खुली तो कैदी को गायब देख उनके होश उड़ गए। अब हरिद्वार और महाराष्ट्र की पुलिस मिलकर कैदी को खोज रही है। पूरा मामला डिटेल में बताते हैं, मुंबई के तलोजा थाने के पुलिसकर्मी अमित ब्रह्मानंद नाम के युवक को पुलिस कस्टडी रिमांड पर देहरादून लेकर आए थे। युवक के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। उस पर नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोप लगा है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छोटी बात पर बड़ा बवाल..दोस्त ने अपने दोस्त के सिर पर फोड़ी बीयर की बोतल
युवक ने नाबालिग को देहरादून में रखा था, इसीलिए उत्तराखंड में मुंबई पुलिस आरोपी को देहरादून लेकर गई। मंगलवार को मुंबई पुलिस उसे देहरादून से हरिद्वार लेकर आई थी, जहां से वो भाग गया। अब सवालों के घेरे में मुंबई पुलिस भी है। हरिद्वार में रुकने को लेकर मुंबई पुलिस जो लॉजिक दे रही है, उस पर भरोसा कर पाना थोड़ा मुश्किल है। मुंबई पुलिस का कहना है कि देहरादून से मुंबई के लिए ट्रेन नहीं है, इसीलिए वो हरिद्वार आए थे, पर यहां भी ट्रेन छूट गई। जिस वजह से उन्हें रात में हरिद्वार में कमरा लेकर ठहरना पड़ा। इस कहानी में झोल इसलिए नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई पुलिस ने जिस होटल में कमरा लिया था वो रेलवे स्टेशन के पास नहीं बल्की हरकी पैड़ी के पास है। इसीलिए माना जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने घूमने-फिरने के चक्कर में ढिलाई बरती और इसी का फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया। बुधवार को मुंबई पुलिस और हरिद्वार पुलिस मिलकर कैदी को ढूंढती रहीं, पर उसका अब तक पता नहीं चला है।