Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रपुर: एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है, तो वहीं दूसरी तरफ बेटियां कोख में मारी जा रही हैं। जो कोख में बच जाती हैं, उन्हें सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। तमाम योजनाएं और अभियान भी बेटा-बेटी के बीच फर्क की खाई को पाटने में नाकामयाब रहे हैं, आज भी लोग बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता से ग्रस्त हैं। ऐसा नहीं होता तो रुद्रपुर में एक पिता अपनी नवजात बच्ची को लावारिस छोड़कर कतई नहीं जाता। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस की रात एक आदमी अपनी नवजात बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर लापता हो गया। कड़ाके की ठंड में बच्ची ठिठुर रही थी, किसी अपने का आंचल पाने के लिए तड़प रही थी। शुक्र है कि बच्ची को समय रहते मदद मिल गई, वरना उसकी जान पर बन आती।