ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन: 19 पुल, 17 सुरंग और 12 स्टेशन..जानिए प्रोजक्ट की खास बातें

Rishikesh-Uttarkashi Rail Line Project के निर्माण के लिये फाईनल लोकेशन सर्वे के उपरांत DPR तैयार कर ली गई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rishikesh-Uttarkashi Rail Line Project: Know all about Rishikesh-Uttarkashi Rail Line Project
Image: Know all about Rishikesh-Uttarkashi Rail Line Project

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चार धाम रेल नेटवर्क का काम जोरों शोरों से चल रहा है। ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन पर काम चल ही रहा है, उधर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाईन के निर्माण के लिये फाईनल लोकेशन सर्वे के उपरांत DPR तैयार कर ली गई है।

Rishikesh-Uttarkashi Rail Line Project

जी हां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और इस बारे में उन्हें अवगत कराया। सीएम धामी ने ऋषिकेश-डोईवाला रेलवे ट्रेक के निर्माण की अनुमति देने का भी अनुरोध किया क्योंकि डोईवाला से ही उत्तरकाशी के लिए रेल रूट होगा। अब आपको ऋषिकेश उत्तरकाशी रेलवे लाइन के बारे में भी खास बातें बता देते हैं।

Rishikesh-Uttarkashi Rail Line Special Features

1- सबसे खास बात ये है कि ये रेलवे लाइन 24 हजार करोड़ की अनुमानित लागत से बनकर तैयार होगी।
2- इस परियोजना में कुल मिलाकर छोटी बड़ी करीब 17 सुरंग होंगी
3- 19 रेलवे ब्रिज डोईवाला उत्तरकाशी रेल लाइन की खूबसूरती बढ़ाएंगे
4- उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक 12 रेलवे स्टेशन बनाए जाने हैं।
5- उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक रेल लाइन 122 किमी लंबी होगी।
6- यह रेल लाइन राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि-बागवानी और स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग में मददगार साबित होगी। 7- डोईवाला से उत्तरकाशी का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।