Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: केंद्र की मदद से उत्तराखंड के चारधाम रेल परियोजना से जुड़ने जा रहे हैं। परियोजना का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस परियोजना को पूरा करने के लिए आरवीएनएल खूब मेहनत कर रहा है।
RVNL पैकेज -2 के तहत L&T की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद केवल 26 दिनों में शिवपुरी से ब्यासी के मध्य 1,012 मीटर NATM टनलिंग को पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए टीम के सदस्यों को बधाई दी। इस तरह ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से आकार ले रही है। निर्माण की दृष्टि से हिमालय के इस कठिन और अत्यंत चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बनाई जानी है। रेल परियोजना का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आगे पढ़िए इस परियोजना की खास बातें